BREAKING: IED bomb recovered from Saranda forest: सारंडा जंगल से 5 किलो आईईडी बम बरामद, नक्सलियों नें लगा रखा था बम


चाईबासा/संतोष वर्मा: 25 दिसम्बर को नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा - जराईकेला थाना के सीमावर्ती मरांगपोंगा और दलाईगारा के बीच जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक 5 किलो का आइईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने देते हुये कहा कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणषील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN. 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

बड़े नक्सली नेताओं के खिलाफ 24 दिसम्बर से सारंडा में संचालित है सर्च आपरेशन: एसपी

इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पतिराम मांझी अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके आलोक में दिनांक 24 दिसम्बर से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती पहाड़ी/जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post