चाईबासा: आदिवासी स्वशासन एकता मंच का हुआ विस्तार

कमेटी में 8 पदाधिकारी तथा 12 सदस्य हुए मनोनीत


चाईबासा: आदिवासी स्वशासन एकता मंच की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष कुसुम केराई की अध्यक्षता में टाटा कॉलेज मैदान में हुई। बैठक में आदिवासी स्वशासन एकता मंच की अनुषंगी इकाई पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया। 

कमेटी में हरिन तामसोय (मुखिया) को जिलाध्यक्ष, ब्रजेश देवगम तथा सुभाष चंद्र सावैयां को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह वासुदेव सिंकू को महासचिव, विश्वनाथ तामसोय को संगठन सचिव, प्रकाश बोयपाई को उप सचिव, गोपाल बोदरा को कोषाध्यक्ष, तथा हरीश चंद्र बोदरा को उप कोषाध्यक्ष चुना गया है।

जबकि 12 लोगों को सदस्य बनाया गया है। इनमें माहती पुरती, पूर्णचरण बिरुवा, मुरारी आल्डा, ग्राम मुंडा कालीचरण बिरूवा, सुरेश सोय, हरीश आल्डा, सूबेदार बिरुवा, सनातन बिरुवा, विपिन तामसोय, गणेश बारी, गोपाल सिंकू, नूतन बिरुवा तथा बेला जेराई का नाम शामिल हैं।

बैठक में नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post