Musabani: झारखंड मुक्ति मोर्चा दक्षिण ईचड़ा पंचायत समिति का पुनर्गठन, समीर कुमार सामंतों बने अध्यक्ष


मुसाबनी: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मंडली के निर्देशानुसार मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत दक्षिण ईचड़ा पंचायत का पुनर्गठन पर्यवेक्षक हरीश भगत, रुपक कुमार मंडल और प्रखंड संयोजक प्रमुख प्रधान सोरेन की उपस्थिति में किया गया। जिसमें ये सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए।

अध्यक्ष समीर कुमार सामंतों,सचिव नारायण मुंण्डा,कोषाध्यक्ष प्रेम उरांव, उपाध्यक्ष शिव कुमार पात्रो, उपाध्यक्ष जयराम हांसदा, सहसचिव विश्वजीत विश्वास, संगठन सचिव सुक्रीत सुमन चुने गए।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के नियमानुसार संयोजक प्रमुख प्रधान सोरेन के द्वारा शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर पंचायत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित बेनाशोल पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गणेश टुडू,कुईलिसुता पंचायत अध्यक्ष बिराम मुर्मू, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमन मुर्मू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post