चाईबासा: जगन्नाथपुर में पान तांती समाज की ओर से जगन्नाथपुर में बहरागोडा के प्रथम विधायक रहे स्व मुकुंद राम तांती की 20 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। समाज के लोगों ने स्व मुकुंद राम तांती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। यह कार्यक्रम पान तांती संघ के प्रखंड अध्यक्ष शरण पान के अगुआई में की गयी।
शरण पान ने कहा पान समाज को अपने नेता पर गर्व हैं। उन्होंने कहा कि मुकुंद राम तांती जी का सपनों का साकार करना है। इसके लिये समाज के लोगों को एकजुट कर शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देना होगा। पान-तांती समाज के लिये स्वः मुकुंद राम तांती प्रेरणा पुंज है। स्व मुकुंद जी के प्रेरणा से समाज हित में कार्य करना है। वे आजीवन समाज के लिये कार्य करते रहे थे।
मौके पर अभिमन्यु पान ने कहा आज समाज की स्थिति दिन ब दिन पिछड़ते जा रही है, हमारे समाज को जो हक, अधिकार, पहचान मिलनी चाहिए वो आज तक नहीं मिल पाई है। और ये अधिकार आसानी से मिलने वाली नहीं है ये हमे लड़ कर लेनी पड़ेगी। लड़ने के लिए समाज को एकता होने की जरूरत है।
श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से शेखर दास, रोशन पान, शशि दास, राजकिशोर पान, अर्जुन दास, उमाकांत दास, हरीश चंद्र पान, छोटू पान , देवदास पान , शिवा पान, संतोष पान, शंकर पान, राजा पान, अजय पान, राहुल पान, भुवनेश्वर पान , दीपक पान, उमेश पान, आदि समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
कौन थे मुकुंद राम तांती: 15 मार्च 1902 को
सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर के पोखरिया गांव में जन्मे मुकुंद राम तांती स्वतंत्रता सेनानी व सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। आजाद भारत में बिहार विस के लिये 1952 में हुए प्रथम चुनाव में उन्होंने बहरागोड़ा विस क्षेत्र से जीत दर्ज कर विस पहुंचे। बिहार विस में पिछड़ों, वंचित व शोषितों की आवाज बने थे। 18 अप्रैल 2005 को 103 वर्ष की आयु में बाबू मुकुंद राम तांती का निधन हुआ था। सिंहभूम के तीनों ही जिलों में उनकी काफी लोकप्रियता थी।