Chaibasa: नगर कांग्रेस कमिटी, चाईबासा का हुआ पुनर्गठन


चाईबासा: नगर कांग्रेस कमिटी , चाईबासा की बैठक रविवार को कांग्रेस भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मो.सलीम और संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया। बैठक में नगर कांग्रेस कमिटी, चाईबासा के पर्यवेक्षक राजेश शुक्ला की मौजूदगी में मंथन-संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कमिटी का पुनर्गठन किया गया।

बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए रणनीतियों तथा संविधान बचाव रैली पर चर्चा की गई।

नगर कांग्रेस कमिटी के पुनर्गठन के तहत नए पदाधिकारीयों का चयन किया गया। जिसमें नगर कांग्रेस कमिटी, चाईबासा के अध्यक्ष मो. सलीम, उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी, मो. एहसान, महासचिव प्रेम निषाद, डॉ. क्रांति प्रकाश, बिट्टू सिंह, शंभु कच्छप, मो. अखलाक, विजय सिंह, मो. शहजादा, राहुल महतो, मो. शहनवाज हुसैन, मो. वजीर, मो. अजमत को मनोनित किया गया है।

पर्यवेक्षक राजेश शुक्ला तथा कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति-सिद्धांत के अनुरूप कार्य करते हुए सामाजिक अनुभवों से संगठन को मजबूती प्रदान करने की प्रदत्त जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं कर्मठता से करेंगे।

मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, साकरी दोंगो, वरीय कांग्रेसी राजेन्द्र कच्छप, राम सिंह सावैयां, हरि राव, राकेश सिंह, विक्की बरहा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post