चाईबासा: जिला प्रशासन ने मजदूर नेता सह झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे को किसी साजिश के तहत मजदूरों का आवाज को दबाकर उसके उपर विभिन्न आरोप लगाते हुए 6 माह के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला से बदर किया गया है। मजदूर नेता रामा पांडे जिला से निस्कासित किया गया है, परन्तु वह आज भी मजदूरों का आवाज बनकर मजदूरों के साथ खड़ा है। यह बातें आज बुधवार शाम 5 बजे गुवा रामनगर स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में मजदूरों को संबोधित करते हुए किरीबुरू झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए जिला बदर आदेश का हम सभी सम्मान करते हैं।
परन्तु हम सभी यूनियन के पदाधिकारी एवं मजदूरों तथा ग्रामीणों के साथ मजदूर नेता रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद किरीबुरू संघ के संयुक्त सचिव संजय तिग्गा ने कहा कि मजदूरों का आंदोलन दबाने नहीं दी जाएगी। मजदूरों की समस्याओं का समाधान के लिए मजदूरों के साथ आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही कहा कि सेल में एमडीओ को लागु नहीं होने दिया जाएगा। और सेल प्रबंधन द्वारा बायोमैट्रिक अटेडेंस ला रही है उसका भी झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन एवं मजदूर विरोध करती है। इसके लिए यूनियन एवं मज़दूरों संघ विरोध जताते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
और बहुत हीं जल्द शक्ति प्रदर्शन कर सेल का चक्का जाम कर उत्पादन को बाधित किया जाएगा। संघ के महामंत्री अंतर महाकुड ने बताया कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की देन हैं कि हमारी मांग समान कार्य का सामान वेतन अगामी एक अगस्त से सेल प्रबंधन द्वारा लागु की जाएगी। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में सेल कर्मचारी, ठेका मजदूर एवं ग्रामीण मौजूद थे।