90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान में मध्यस्थता के माध्यम से हुआ परिवार का मिलन
दूर हुआ आपसी विवाद, दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन
संतोष वर्मा
Chaibasa ःनालसा दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार
( डी एल एस ए ) चाईबासा के तत्वावधान में
विगत 1 जुलाई से आरंभ हुए 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान "*मध्यस्थता राष्ट्र के लिए "* के अंतर्गत एक वैवाहिक विवाद के मामले का मध्यस्थता के जरिए सफल निष्पादन किया गया, डी एल एस ए चाईबासा ने उनके बीच के आपसी बैर भाव को दूर करते हुए करते हुए दंपत्ति का पुनर्मिलन करवा दिया है।
प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि नालसा दिल्ली और झालसा रांची के इस महत्वाकांक्षी अभियान का यह एक सुखद परिणाम है जबकि एक परिवार टूटने से बच गया और इसमें मध्यस्थता की भूमिका महत्वपूर्ण रही।