झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की हुई बैठक, सर्वसम्मति से गीता बहादुर बनी अध्यक्ष
Chaibas। गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में शनिवार सुबह 11:00 झारखंड मुक्ति मोर्चा ईकाई की झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, विशिष्ट अतिथि झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झामुमों के जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, झामुमो नोवामुंड़ी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम एवं समाजसेवी नजीर खान शामिल हुए। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि आजकल हर क्षेत्र में देखा जाता है कि मजदूर वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार एवं शोषण होते आ रही है। इसी को रोकने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की गठन की गई है। इसके तहत इस संगठन को विस्तार करने के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य की जा रही है। इसी के तहत आज गुवा के पंचायत भवन में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की बैठक की गई है। बैठक में उपस्थित महिलाओं की सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए गुवा झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता बहादुर को बनाया गया। वही सचिव रजनी पिंगुवा तथा कोषाध्यक्ष लता कर्मकार को बनाया गया। साथ ही बैठक में कहा गया कि अन्य पदों का विस्तार अगली बैठक में की जाएगी। इस दौरान इस मौके पर पदमा केसरी, ममता देवी, सुमी दास, अनुराधा राव, संजू कर्मकार, मीना देवी, नीलम समद, महादेवी सिंहा, शांति गोप, अंजलि नायक, अनीता देवी, संतोषी महाकुड़ सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।