कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ आयोजित

 कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ आयोजित



संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत कमिटीयों को ज्यादा सशक्त और मजबूत बनाना है, आज भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को खत्म करना चाहती हैः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो



संगठन में ऐसे लोगों को जगह देना है जो काम करना चाहते हैं, अगर कोई प्रखंड या मंडल अध्यक्ष काम नहीं करते है तो उनके स्थान पर दूसरों को मौका देना चाहिएःसोना



संगठन सृजन कार्यक्रम में अगर हम पूरी ईमानदारी से कार्यक्रम नहीं करेंगे तो हमारा संगठन पंचायत , ग्राम , बूथ स्तर पर मजबूत नहीं कर पाएंगे, हमें राहुल गांधी के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना होगाःविधायक सोनाराम सिंकु



संतोष वर्मा

chaibasa : जिला कांग्रेस कमिटी ,प०सिंहभूम के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान -2025 के निमित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय  प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन रविवार को पिल्लई हॉल , चाईबासा में किया गया, जिसमें    क्रमशः प०सिंहभूम , पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां जिला के अध्यक्ष , पर्यवेक्षक , प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षगण प्रथम सत्र में उपस्थित हुए। वहीं दूसरे सत्र में आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर कोल्हान के कांग्रेस जिलाध्यक्ष , जिला पर्यवेक्षक , नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षक के कार्यों एवं नगर कमिटी गठन हेतु समीक्षा बैठक परिसदन चाईबासा में किया गया ।जिला कांग्रेस कमिटी ,प०सिंहभूम के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव , झारखंड सह प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश , जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु , पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख सहित गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव , झारखंड सह प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक के बेलांगी में कांग्रेस का अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था की वर्ष-2025 संगठन सृजन कार्यक्रम का वर्ष होगा। संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड में भी तीन महीनों से यह कार्यक्रम हर जिलों में चलाया जा रहा है। आज कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन सृजन 2025 के तहत आज जिला कमिटी द्वारा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।  उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उम्मीद करता हूं कि आने वाला दिनों में संगठन सृजन के तहत आपको प्रदेश या जिला स्तर से जो भी जिम्मेवारी मिलती है उसकी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संगठन ही है जो हर वर्ग हर तबके की लड़ाई लड़ रही है, सभी की लड़ाई में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार सदन से सड़क तक आवाज उठाते रहती है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत कमिटीयों को ज्यादा सशक्त और मजबूत बनाना है। आज भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को खत्म करना चाहती है। आपने देखा होगा पूरे देश भर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया जिसके तहत झारखंड के भी प्रत्येक जिला में संविधान बचाओ रैली हम लोगों ने सफल बनाया है। आज अगर पूरे देश में आम जनता की बात को, उनकी समस्याओं को कोई समझता है , तो सिर्फ वो कांग्रेस है। आज पूरे देश में अगर कोई परिवर्तन ला सकता है तो वह कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी ही है।  उन्होंने पूरे देश में  चार हजार किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर भारत जोड़ो यात्रा की है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत भी उन्होंने तीन हजार पांच सौ किलोमीटर की यात्रा की है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से मिलकर उनके दर्द को समझा है। जाति जनगणना की लड़ाई राहुल गांधी ने ही सदन से लेकर सड़क तक लड़ी है  जिसके कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जाति जनगणना लागू करना पड़ा। हम लोग बराबर लोगों की भागीदारी और हिस्सेदारी की बात करते है। आज कांग्रेस का नारा है- जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मनुस्मृति को मानने वाले लोग है । यह लोग लोकतंत्र को खत्म कर राजतंत्र स्थापित करना चाहते है।


जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु ने कहा कि हमें ऐसे लोगों को संगठन में जगह देना है जो काम करना चाहते हैं। अगर कोई प्रखंड या मंडल अध्यक्ष काम नहीं करते है तो उनके स्थान पर दूसरों को मौका देना चाहिए। संगठन सृजन कार्यक्रम में अगर हम पूरी ईमानदारी से कार्यक्रम नहीं करेंगे तो हमारा संगठन पंचायत , ग्राम , बूथ स्तर पर मजबूत नहीं कर पाएंगे । हमें राहुल गांधी के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना होगा। हमें हर गांव, हर पंचायत , बूथ में कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से लोगों को अवगत करवाना होगा। हमें ग्राम सभा स्तर पर जाकर सरना धर्म कोड की मांग की बात को रखना होगा। हमें पेसा कानून के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा ।




पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि संगठन के लोग पूरी जिम्मेदारी से अपना काम करें और अपना हक अधिकार के लिए किसी से डरे नहीं। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प०सिंहभूम जिला पर्यवेक्षक डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने भी संबोधित किया एवं संगठन की मजबूती हेतु अपना मार्गदर्शन दिया।  कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने किया तथा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर , प्रदेश प्रवक्ता रियाजुल अंसारी , पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी , रामाश्रय प्रसाद , वेद प्रकाश मिश्रा , एलबी सिंह , प्रशिक्षक समीर सुंडी , सत्यम सिंह , रितेश तामसोय , जिप सदस्य जय प्रकाश महतो , युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल , कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , रमेश ठाकुर , राम सिंह सावैयां , सुरसेन टोपनो , राकेश सिंह , रामा शंकर पांडेय , सुशील दास सहित कोल्हान प्रमंडल के कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post