Chaibasa-Naxal: नक्सली साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों को मिली सफलता, शक्तिशाली आईईडी बम को किया गया निष्क्रिय


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
 
पश्चिमी सिंहभूम जिले पुलिस अधीक्षक राकेश रोशन को दिनांक 18.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाडी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुंचने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावाँ पुलिस), झारखण्ड जगुआर, एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक-19.07.2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसांवा जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाडी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया.
 
सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 20.07.2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 14 LE.D (प्रत्येक का वजन लगभग-02-02 कि०लो० ग्राम), देशी हँड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. इस संबंध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं.
 
बरामदगीः-
1. आई०ई०डी०
2. देशी हैंड ग्रेनेड
3. अमोनियम नाइट्रेट पाउडर
4. पटाखा पाउडर
5. स्टील कंटेनर
अभियान दलः-
1. चाईबासा पुलिस
2. सरायकेला-खरसांवा पुलिस
3. झारखण्ड जगुआर
4. सी०आर०पी०एफ०

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post