Chaibasa: पिछड़े वर्गों को आरक्षण हेतु डोर टू डोर सर्वे पर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

पिछड़े वर्गों को आरक्षण हेतु डोर टू डोर सर्वे पर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न



चाईबासा: नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण प्रदान किए जाने की पात्रता निर्धारण को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में संपन्न डोर टू डोर सर्वे से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा हेतु मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक चाईबासा परिसदन के सभागार में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  जानकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आयोग के सदस्य  नंदकिशोर मेहता एवं  लक्ष्मण यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के अंतर्गत कराए गए अद्यतन डोर टू डोर सर्वे प्रतिवेदन के अलावा जिले के पिछड़े वर्गों की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति का भी गहनता से अवलोकन किया गया।



 इसके अतिरिक्त पिछड़े वर्गों से संबंधित अन्य आवश्यक सूचनाओं और प्रतिवेदनों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, तथा चाईबासा नगर परिषद के प्रशासक सहित संबंधित विभागों के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा इस प्रकार की समीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को संवैधानिक और विधिक रूप से निर्धारित प्रक्रिया के तहत उचित प्रतिनिधित्व और आरक्षण मिल सके।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post