रुंगटा स्टील प्लांट के प्रबंधन के द्वारा 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों की नियुक्ति की सूची नहीं देने के बिरोध में हुल दिवस पर झारखंड झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के तहत किया गेट नंबर चार पर प्रदर्शन व पदयात्रा
रुंगटा स्टील प्लांट के प्रबंधन को लिखित मांग पत्र के द्वारा स्थानीय निवासियों को 75 प्रतिशत नियुक्ति की सूची मांगा था
जर्मनी के दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने उस समय कहा था संथाल हूल जल,जंगल,जमीन बचाने के लिए आदिवासियों का पहला संगठित क्रांति रहा हैः शनि सिंकु
संतोष वर्मा
Chaibasa रुंगटा स्टील प्लांट के प्रबंधन के द्वारा 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों की नियुक्ति की सूची लिखित रूप में नहीं देने के कारण आज झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान, सरायकेला खरसावां जिला कमिटी के तत्वाधान में कंपनी के गेट नंबर 4 के पास से सिदो-कान्हु प्रतिमा राजनगर तक पदयात्रा कर स्थानीय बेरोजगारों को रोज़गार का अवसर प्रदान करने के पक्ष में प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व अभियान के जिला अध्यक्ष सुरेश महतो और उपाध्यक्ष अजय मुर्मू ने किया। विदित हो विगत दिनों अभियान के केंद्रीय महासचिव पूर्व बैंक कर्मी अमृत माझी ने रुंगटा स्टील प्लांट के प्रबंधन को लिखित मांग पत्र के द्वारा स्थानीय निवासियों को 75 प्रतिशत नियुक्ति की सूची मांगा था और उसी पत्र में उल्लेख किया गया था कि 30 जून के दो दिन पहले सूची नहीं उपलब्ध कराई जाएगी तो हूल दिवस के दिन स्थानीय निवासियों की नियुक्ति के मांग पर कंपनी गेट के पास से राजनगर के सिदो-कान्हु प्रतिमा तक पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान की इसी वचनबद्धता को स्वरूप देते हुए आज पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदयात्रा में शामिल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि हूल दिवस के बारे में जर्मनी के दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने उस समय कहा था संथाल हूल जल,जंगल,जमीन बचाने के लिए आदिवासियों का पहला संगठित क्रांति रहा है। उन महान दार्शनिक की कथन को स्मरण कर झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान को अभिप्रेरणा मिला कि हूल दिवस के दिन अभियान सिर्फ सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित नहीं करेगा बल्कि उनके संगठित क्रांति को याद कर रुंगटा स्टील प्लांट में 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति के लिए पदयात्रा करना जरूरी समझा।
झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के पदयात्रा में झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय महासचिव अमृत माझी,पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती,पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष बलराम मुर्मू,पश्चिम सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष विकास केराई, पश्चिम सिंहभूम के जिला सचिव शैली शैलेंद्र सिंकु,जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष विनीत लागुरी, सदर चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष सुरा पूरती,मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष विशाल गुड़िया, अल्बिन एक्का,विधि संकाय के छात्र क्रमशः अरिल सिंकु,मंजीत सिंह कुंटिया,अभियान के महिला नेत्री आशा पुरती,नेहा हेंब्रम,खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति के अध्यक्ष बलभद्र सवैया,सचिव केदारनाथ कालुंडिया,रामराय मुर्मू,गोपी नाथ मुर्मू,कड़िया हेंब्रम एवं अन्य उपस्थित थे।