कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ मध्यस्थता को सुलभ बनाने हेतु की बैठक

 कोर्ट परिसर में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने  मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ मध्यस्थता को सुलभ बनाने हेतु की बैठक



 मध्यस्थता के जरिए मामले का त्वरित निष्पादन किया जा सकता है – जिला जज

santosh verma

Chaibasa ःझारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश अनुसार व्यवहार न्यायालय चाइबासा के सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर ने आज मध्यस्थ अधिवक्ताओं के बीच मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निष्पादन को सुलभ और व्यावहारिक बनाने पर चर्चा की,प्रधान जिला जज ने इस मौके पर प्रशिक्षित अधिवक्ताओं को मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निष्पादन के लिए प्रेरित किया और उन्हें कार्य के दौरान आने वाली व्यवहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी ली उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादित हुए मामले में दोनों पक्ष खुशी-खुशी अपने घर जाते हैं और उनके मन में कोई नकारात्मक भाव नहीं होता यह न्याय का एक सुखद पहलू भी है मध्यस्थता से न्याय सुलभ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में  प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post