Chaibasa: 29वां ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट; DMSF चक्रधरपुर बना चैंपियन



चाईबासा/संतोष वर्मा: सेरसा, चक्रधरपुर द्वारा आयोजित 29वें ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (DMSF) चक्रधरपुर ने बीएसएफ जालंधर को 2-1 गोल से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा(GM/SER) ने किया।

इस अवसर पर तरुण हुरिया(DRM/CKP) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा द्वारा ₹1,00,001/- की नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिताबी मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएसएफ जालंधर के खिलाड़ी सोमीसोन शिराक को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।


यह टूर्नामेंट भारतीय रेल की खेल भावना,अनुशासन एवं प्रतिभा संवर्धन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post