Chaibasa: चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी नितिन प्रकाश चुनाव प्रचार का काफिला चाय पर चर्चा से हुई शुरू, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना


नितिन प्रकाश अपने समर्थकों के साथ गली-मोहल्लों में निकले और बड़ी बाजार क्षेत्र के लाल मस्जिद इलाके वार्ड नंबर 6, 8, SPG Mission Compund क्षेत्र, सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे का क्षेत्र से पोस्ट ऑफिस तक डोर-टू-डोर संपर्क किया

नितिन प्रकाश ने बड़ी बाजार से शुरू किया जनसंपर्क अभियान, जन समस्याओं को “खाता-21” में किया दर्ज


चाईबासा/संतोष वर्मा: चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने शुक्रवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत बड़ी बाजार स्थित यशोदा हॉल के समीप से की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभियान की शुरुआत आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा के माध्यम से हुई, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इसके बाद नितिन प्रकाश अपने समर्थकों के साथ गली-मोहल्लों में निकले और बड़ी बाजार क्षेत्र के लाल मस्जिद इलाके वार्ड नंबर 6, 8, SPG Mission Compund क्षेत्र, सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे का क्षेत्र से पोस्ट ऑफिस तक डोर-टू-डोर संपर्क किया। यह अभियान धोबी तालाब रोड, कुम्हार टोली सहित आसपास के इलाकों से होते हुए पूरे बड़ी बाजार क्षेत्र में चला। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में चूड़ी छाप बटन संख्या तीन पर मतदान करने की अपील की। नागरिकों ने सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, जलनिकासी, स्वास्थ्य सुविधा और बाजार व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।

नितिन प्रकाश ने सभी समस्याओं को अपने “खाता-21” में दर्ज करते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आगे कहा कि शहर के विकास के लिए पारदर्शिता, ईमानदारी और जनभागीदारी आवश्यक है। वे केवल वादों की राजनीति नहीं करेंगे, बल्कि धरातल पर काम कर शहर को नई दिशा देंगे।

इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और समर्थकों ने पूरे जोश के साथ आगामी चुनाव में उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post