पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के काफी नजदीकी माने जाते हैं रमेश खिरवाल
झामुमो के अन्दर भीतरघात पर दीपक बिरुआ की पैनी नज़र है। सुत्र
नगर पर्षद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी फैय्याज खान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ व्यक्तिगत सम्बन्ध काफी नजदीकी माने जाते हैंः सुत्र
दीपक बिरुआ को घेरने की सभी साजिश नाकाम कर दी जाएगी। सुत्र
नितिन प्रकाश के मधुर व्यवहार और मिलनसार प्रवृत्ति के कारण जनता का रुझान पक्ष में देखने को मिल रहा है
महिला वोटरों का उत्साह नितिन प्रकाश की ओर देखा जा रहा है
सुहागन का प्रतीक चूड़ी चुनाव चिह्न से महिलाएं हो रही है प्रभावितः सूत्र
चर्चा का विषय यह भी बना हुआ है कि क्या पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर झामुमो समर्थक प्रत्याशी नितिन प्रकाश के पक्ष में चुनावी सभा करेंगें, यह सवाल सभी के बीच चर्चा हो रही है
चाईबासा/संतोष वर्मा: चाईबासा नगर पर्षद के अध्यक्ष के रूप में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी रमेश खिरवाल और झामुमो अधिकृत प्रत्याशी नितिन प्रकाश का चुनावी कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम से स्पष्ट हो चला है कि चुनाव मैदान में नितिन प्रकाश का कमान संभाल रहे राज्य के केबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ और रमेश खिरवाल का चुनावी कमान संभाल रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा आमने सामने आ चुके हैं, प्रत्याशी तो अब नाम मात्र प्रत्याशी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का इस चुनाव में राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लग चुका है। वहीं राज्य के केबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ इस चुनाव में अपनी राजनीतिक विरासत और गढ़ को बचाने में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार मधु कोड़ा ने अपने नजदीकी मुस्लिम प्रत्याशी फैय्याज खान को भी मदद करने की चर्चा जोरों पर है, सूत्रों की माने तो व्यक्तिगत रूप से मधु कोड़ा के साथ काफी अच्छे सम्बन्ध होने की बात कही जा रही है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि फ़ैयाज खान की टीम मंत्री दीपक बिरुआ से काफी नाराजगी है। मुस्लिम प्रत्याशी फैय्याज खान अंजुमन इस्लामिया के सर्वेसर्वा है, यानी अंजुमन इस्लामिया की बागडोर उनके हाथों में है।
सूत्रों के माने तो मधु कोड़ा के दोनों हाथ में लड्डू है। भाजपा समर्थक प्रत्याशी रमेश खिरवाल का राज्य के पूर्व मंत्री एवं पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर के काफी नजदीकी माने जाते हैं साथ ही मधु कोड़ा का साथ मिलने से और मुस्लिम प्रत्याशी फैय्याज खान के खड़े होने पर रमेश खिरवाल को झामुमो समर्थक प्रत्याशी नितिन प्रकाश की तुलना में मजबूत माना जा रहा है। नगर पर्षद अध्यक्ष की लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा और झामुमो के बीच होने जा रही है, सूत्रों के अनुसार यूं कहा जा रहा है कि झामुमो के एक गुट एक विधायक सहित दीपक बिरुआ को कमजोर करने की मुहिम चला रहें हैं। सूत्रों के अनुसार झामुमो के एक विधायक अपने व्यवसाई दोस्त के द्वारा रमेश खिरवाल के समर्थन में काम करने की चर्चा हो रही है, ऐसा लगता है कि झामुमो में घर का भेदी लंका ढाए वाली कहावत चरितार्थ होते दिख रही है। कुल मिलाकर इस चुनाव में दीपक बिरुआ विपक्ष यानी पराए, विरोधियों के साथ साथ अपने लोगों के बीच घिरते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फैयाज खान को अन्दर से मधु कोड़ा का फुल स्पोर्ट मिल रहा है, इसके बीच की कड़ी एक वकील की भूमिका मानी जा रही है। मुस्लिम वोटो का बिखराव भाजपा का मुख्य एजेंडे है, जिसे सफल बनाने भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
वर्तमान में नितिन प्रकाश को सभी समुदाय का समर्थन मिलते देखा जा रहा है, नितिन का अपना मधु व्यवहार सबको भाता है, मिलनसार प्रवृत्ति से जनता प्रभावित भी है। विशेष कर महिलाएं नितिन प्रकाश के पक्ष में खुलकर समर्थन करते नज़र आ रही हैं। लेकिन मधु कोड़ा और पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के नेतृत्व निशाने पर खड़े दीपक बिरुआ की राजनीतिक लड़ाई में कहीं नितिन प्रकाश को नुकसान भी पहुंचने की संभावना इंकार नहीं कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार दीपक बिरुआ झामुमो के भीतरघात की जानकारी सीधे हेमन्त सोरेन तक पहुंचाने की सूचना मिल रही है, वहीं मुस्लिम वोटो पर रणनीति के तहत मधु कोड़ा के साजिश को नाकाम करने में जुट गए हैं। दीपक बिरुआ अपने राजनीतिक प्रतिष्ठा और विरासत को बचाने के लिए नितिन प्रकाश की जीत दिलवाने के लिए किसी हद तक जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। मंत्री सूत्रों के अनुसार चाईबासा और चक्रधरपुर की दोनों नगर पर्षद में झामुमो समर्थक प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाएगी।


