लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा के लम्बित निविदा के निष्पादन को पूरा करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिसूचित मुख्य अभियंता से निविदा निष्पादन करने के लिए उपायुक्त को लिखें पत्र

 लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा के लम्बित निविदा के निष्पादन को पूरा करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिसूचित मुख्य अभियंता से निविदा निष्पादन करने के लिए उपायुक्त को लिखें पत्र



जिला स्तर की पचास से अधिक निविदा निष्पादन की प्रक्रिया मुख्य अभियंता के नहीं रहने से लम्बित पड़ा हुआ है

विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से जल्द होगी अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति, निविदा निष्पादन की प्रक्रिया होगी पूरी

जिला प्रशासन के एजेंसी होने के कारण निविदा निष्पादन में जिला के सभी एजेंसी से आगे हैं। सूत्र

संतोष वर्मा

Chaibasaःजगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु जिला के विकास हित में लगातार प्रयासरत रहते हैं। हाल में ही चाईबासा प्रमंडल में दो माह से अधिक समय से रिक्त पद पर प्रभारी कार्यपालक अभियंता नियुक्त करने का काम किए हैं। आज फिर से वही स्थिति लघु सिंचाई विभाग की है। हां बताते चले कि विगत दो माह होने को है, मुख्य अभियंता मनोहर प्रसाद लघु सिंचाई प्रक्षेत्र रांची का सेवा निवृत्त होने से पद रिक्त पड़ा हुआ है, इसकी जानकारी जिला के संवेदकों ने विधायक सोनाराम सिंकु को दी है। गौरतलब है कि जिला स्तर के DMFT फंड से स्वीकृत पचास से अधिक योजना की निविदा का निष्पादन मुख्य अभियंता के नहीं रहने के कारण लटका हुआ है। जिसके कारण जिला का विकास कार्य शुरू नहीं हो रहा है, निविदा निष्पादन की प्रक्रिया ठप पड़ गई है। ऐसे में विधायक ने अपने ईच्छा शक्ति को अपना कर पूरे जिला के विकास हित में लघु सिंचाई एवं अन्य एजेंसी की निविदा निष्पादन को सरल बनाने के लिए उपायुक्त चंदन कुमार को पत्र लिखकर दिशा तय करने की मांग रखी है। बहुत जल्द अभियंताओं की बैठक उपायुक्त के साथ होने वाली है, जिससे समस्या का समाधान हो सकेगा। विधायक सोनाराम सिंकु ने उपायुक्त को जिला के विकास हित में निविदा निष्पादन समय पर पूरा करने के दिशा में पहल करने की मांग रखी है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post