उपायुक्त चंदन कुमार नें निष्पक्ष एवं स्वच्छ माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए कर्मियों को दी शुभकामनाएं और किया रवाना

 नगर पालिका (आम) चुनाव- 2026 के तहत चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज परिसर में तैयार डिस्पैच सेंटर, जिला अंतर्गत चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद के कुल 87 मतदान केंद्र हेतु गठित मतदान दल को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार ने किया संबोधित



उपायुक्त चंदन कुमार नें निष्पक्ष एवं स्वच्छ माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए कर्मियों को दी शुभकामनाएं और किया रवाना 


चाईबासा व चक्रधरपुर स्थित कुल 87 मतदान केंद्रों हेतु गठित 87 मतदान दल में कुल 435 मतदान कर्मी शामिल है। जिनमें 87 पीठासीन पदाधिकारी, 87 पी1, 87 पी2, 87 पी3 एवं 87 पी4 के रूप में नियुक्त 



संतोष वर्मा

Chaibasaःनगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के निमित्त रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चाईबासा एवं चक्रधरपुर दोनों नगर परिषद क्षेत्र हेतु चिन्हित डिस्पैच स्थल, टाटा कॉलेज-चाईबासा परिसर में 18.चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 38 मतदान केंद्र एवं 17.चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के कुल 49 मतदान केंद्र सहित कुल 87 मतदान केंद्र हेतु गठित मतदान दल एवं चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र हेतु व चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 8 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को संबोधित किया गया। संबोधन के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मतदान दल का यह दायित्व है कि निर्वाचन तिथि सोमवार 23 फरवरी 2026 को निर्धारित मतदान समय पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक तय समय में सभी निर्वाचन प्रक्रियाओं को स्वच्छ एवं निष्पक्ष तरीके से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार संपादित करवाएंगे। संबोधन के दौरान उपायुक्त के द्वारा मतदान के दिन मतदान प्रतिशत रिपोर्टिंग के संदर्भ में भी उचित निर्देश देते हुए सभी कर्मियों को तय कर्तव्य के प्रति सजग रहने के लिए संसूचित कर शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।



डिस्पैच सेंटर पर चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री एजाज़ अनवर एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद की मौजूदगी में समस्त प्रक्रिया संपन्न किया गया। मतदान तिथि 23 फरवरी को दोनों नगर परिषद क्षेत्र चाईबासा व चक्रधरपुर स्थित कुल 87 मतदान केंद्रों हेतु गठित 87 मतदान दल में कुल 435 मतदान कर्मी शामिल है। जिनमें 87 पीठासीन पदाधिकारी, 87 पी1, 87 पी2, 87 पी3 एवं 87 पी4 के रूप में नियुक्त हैं। इसके अलावा बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए 136 एवं चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के लिए 108 मतपेटी और समस्त निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए कुल 1250 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा निर्वाचन तिथि को निर्वाचन कार्य संचालन के लिए 40 वाहन व्यवस्थित हैं। इसके अलावा मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के दौरान सुविधा हेतु चाईबासा एवं चक्रधरपुर दोनों नगर परिषद क्षेत्र के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मतपत्र का रंग हल्का गुलाबी और वार्ड पार्षद पद के चुनाव हेतु मतपत्र का रंग सफेद है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त होने वाले शिकायतों के निवारण के लिए निर्वाचन समाप्ति तक हेल्पलाइन एवं शिकायत कोषांग-सह-नियंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर- 9835220231 के माध्यम से संचालित रहेगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post