मंत्री दीपक बिरुआ के उपस्थित में नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन; 'खाता 21' के जरिए विकास की गारंटी दी

 मंत्री दीपक बिरुआ के उपस्थित में नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन; 'खाता 21' के जरिए विकास की गारंटी दी

नितिन प्रकाश का चुनाव चिन्ह 'चूड़ियाँ' है, जो भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान और शक्ति का प्रतीक है



संतोष वर्मा

Chaibasaः​चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के सशक्त प्रत्याशी  नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री दीपक बिरुआ (परिवहन, भू एवं राजस्व विभाग, झारखंड सरकार) के मौजूदगी में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, डॉ. सौम्य सेन गुप्ता, अधिवक्ता अमरेश साव, इरशाद मास्टर, उमाशंकर जयसवाल, मोनिका बोयपाई, निशा केडिया, चाईबासा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, पश्चिमी सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष निरंजन गोयल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। घंटा घर स्थित श्री लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नगरवासी, वरिष्ठ नागरिक और युवाओं का हुजूम उमड़ा।

​नारी शक्ति को समर्पित रहा आयोजन

नितिन प्रकाश का चुनाव चिन्ह 'चूड़ियाँ' है, जो भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान और शक्ति का प्रतीक है। इसी भावना को सार्थक करते हुए, आज के कार्यक्रम में महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में रखते हुए सामूहिक रूप से कार्यालय का शुभारंभ कराया गया। यह इस बात का स्पष्ट संदेश है कि नितिन प्रकाश के विजन में चाईबासा की मातृशक्ति की भागीदारी सर्वोपरि होगी।

​भावुक हुए नितिन प्रकाश, जनता के प्रति जताया आभार

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नितिन प्रकाश भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "आप सभी का यह निस्वार्थ प्रेम और समर्थन मुझे भावुक भी करता है और जिम्मेदारी का अहसास भी कराता है। मैं आपके इस आशीर्वाद का सदैव ऋणी रहूँगा।"

​'खाता 21': विकास का नया मॉडल

अपनी कार्ययोजना को साझा करते हुए उन्होंने एक अनूठी पहल 'खाता 21' की के बारे में  विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल खोखले वादों में विश्वास नहीं रखते।

​क्या है खाता 21? यह एक रजिस्टर होगा जो हर वार्ड के प्रभारी के पास उपलब्ध रहेगा।

​काम की गारंटी: वार्ड की जनता अपनी समस्याओं को इस खाते में दर्ज करेगी।

​सीधा संवाद: नितिन प्रकाश स्वयं वार्डों का दौरा कर उन समस्याओं पर 'काम की गारंटी' के तौर पर हस्ताक्षर करेंगे और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।

​विशिष्ट जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार जसपाल सिंह, घनश्याम दरबारा, राज कुमार सिंह, दीपक प्रसाद, शिबू लाल अग्रवाल, विकास दोदराजका, मुन्ना शर्मा, ललित शर्मा, गुट्टू रुंगटा, विकास गोयल, सुब्रतो सिन्हा, नरेंद्र पांडेय, संजय चौबे, राजू यादव, रामू राय, लच्छू मुंधड़ा, एमडी किले, रिजवाना परवीन, सबीना साहिन, एमडी तहसीन, एम. डी. आफताब, उदय शंकर, दिनेश लाल, कैलाश कंडेलवाल, प्रदीप विश्वकर्मा, गोलू शर्मा, भैरव शर्मा, पिंटू ठाकुर, अमित यादव, मुकेश मोदी, एमडी अल्ताफ एवं नगर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ समाजसेवी, युवा और समर्पित कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।मंत्री  दीपक बिरुआ ने भी नितिन प्रकाश की कार्यशैली और विजन की सराहना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post