Chaibasa: नितिन प्रकाश ने पुलहतु और गाड़ीखाना में चलाया जनसंपर्क अभियान; जनता से मांगा समर्थन


चाईबासा/Santosh Verma: नगर परिषद अध्यक्ष पद के स्वतंत्र प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने आज अपने चुनावी दौरे के क्रम में पुलहतु (वार्ड संख्या 1) और गाड़ीखाना (वार्ड संख्या 4) सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से नगर के विकास के लिए साथ आने की अपील की।

जनता की समस्याओं से रूबरू

भ्रमण के दौरान पुलहतु और गाड़ीखाना की स्थानीय समस्याओं को देखते हुए नितिन प्रकाश ने कहा कि इन क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वे केवल चुनाव के समय नजर आने वाले प्रत्याशी नहीं हैं, बल्कि नगर की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्रम संख्या- 3 पर मतदान की अपील

जनसंपर्क के दौरान नितिन प्रकाश ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, "आपका एक-एक वोट चाईबासा की सूरत बदल सकता है। आने वाली मतदान तिथि को 'चूड़ियाँ छाप' (क्रम संख्या- 3) पर अपना बहुमूल्य मत देकर मुझे सेवा का अवसर प्रदान करें।" क्षेत्र के निवासियों ने नितिन प्रकाश का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनके सरल स्वभाव व विकासपरक सोच के प्रति अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post