Saraikela: एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के लंबित मामलों की एसपी ने की समीक्षा, त्वरित निष्पादन का निर्देश


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी लंबित कांडों की अनुसंधान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अनुसंधानकर्ताओं को अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से अनुसंधान पूरा कर आरोप पत्र समर्पित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, साक्ष्य संकलन में तेजी लाने और विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
पुलिस विभाग ने भरोसा दिलाया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post