नोवामुंडी की चार बच्चियों को रोजगार के नाम पर तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक से न्याय के लिए लगाई गुहार
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही क्षेत्र के डीएसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया
कहा बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है, ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
संतोष वर्मा
Chaibasaःपश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु से मिलकर शिकायत की कि क्षेत्र की चार बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाया गया है, जहां उन्हें कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया है। परिजनों का कहना है कि बच्चियां अपने घर लौटना चाहती हैं, लेकिन उन्हें वापस आने नहीं दिया जा रहा है।
बताया गया कि ये चारों बच्चियां पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत के बंगला डीपा गांव की निवासी हैं। इनमें सुखमती लागुरी (पिता– मंगल लागुरी), सोनिवारी बरजो (पिता– स्व. विरा बरजो), सपनी बरजो (पिता– गंगा राम बरजो) और सुखमती बरजो (पिता– देवा बरजो) शामिल हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही क्षेत्र के डीएसपी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया कि बच्चियों को सकुशल वापस लाने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और बच्चियों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया जाए।
मौके पर मुख्य रूपसे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, रंजीत गगराई, नोवामुंडी युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज चंपिया, प्रखंड महासचिव प्रदीप प्रधान,प्रखंड महासचिव रोशन पान, प्रखंड महासचिव दानिश हुसैन, मोरान सिंह कराई, गुलजार अंसारी ,सूरज मुखी

