सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के पीडीएस संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष फुलकांत झा ने दुमका पहुंचकर दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय ओंकार नाथ झा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान फुलकांत झा ने दुमका स्थित उनके आवास पर जाकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ओंकार नाथ झा संगठन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने हमेशा पीडीएस डीलरों के अधिकार और हितों के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
इस मौके पर देव प्रकाश देवता, अमृत महतो, अशोक गुप्ता और खिरोद सहित अन्य डीलर भी उपस्थित रहे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
