डायन बताकर हत्या करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्रार्न्तगत डायन बताकर हत्या कर शव को जंगल मे फेंकने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल किया और विस्तृत जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना विगत वर्ष 7 नवम्बर 2022 बाईहावु गाँव के टोला सेवादिरी की है। सेवादिरी निवासी बेलो शिंकु उम्र करीब 55 वर्ष को डायन बता कर हत्या कर शव को जंगल में फेंकने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। इस संबध में डर के मारे किसी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। इस संबध में ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को कार्यवाही के लिए एक आवेदन दिया गया था।


पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार उक्त आवेदन पर जाँचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए, टोन्टो थाना में डायन प्रतिषेध अधिनियम 2001 के अन्तर्गत प्राथमिक अभियुक्तों लादुरा बाहन्दा उर्फ गाजुरा, रेसों महान्दा उर्फ मेरेल बहान्दा, सुरजा बहान्दा उर्फ कुदा बहान्दा, सारदा सिंकू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड अनुसंधान के क्रम में इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त लादुरा बाहदा उर्फ माजुरा की गिरफ्तारी दिनांक 26 मार्च को की गई थी। जिसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसकी निशानदेही पर इस कांड के मृतिका बेलो सिंधु का शव का अवशेषों को एवं मिट्टी लगे कपड़े को टोन्टों थाना क्षेत्र के कुंकलकोचा बुरू जंगल से बरामद किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त लादुरा बाहन्दा उर्फ माजुरा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

इस कांड के अन्य प्राथमिक अभियुक्त
1. रेन्सो महान्दा उर्फ मेरेल उम्र करीब 35 वर्ष 
2. सुरजा महान्दा उर्फ कुदा उम्र करीब 25 वर्ष 
3. सारदा सिंकू उर्फ सारदा उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post