धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सरायकेला में मनाया जा रहा "चैत्र पर्व छऊ महोत्सव"


सरायकेला छऊ की विश्व में पहचान : पीडीजे विजय कुमार


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में आयोजित चैत्र पर्व छऊ महोत्सव में जहां भक्तों श्रद्धालुओं ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ " गरिया भार " धार्मिक अनुष्ठान का रश्म निभाया वहीं स्थानीय स्टेडियम में सजी रंगमंच में विभिन्न क्षेत्र के नृत्य की झलक दिखी। यहां तक कि दर्शक यहां लगी पर्यटन मेला का भी आनंद उठाने में मशगूल दिखे।
इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में पीडीजे श्री विजय कुमार ने कहा कि सरायकेला छऊ की विश्व में पहचान है। यह कला देश विदेश में संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। झारखंड राज्य का नाम रोशन कर रहा है।
उन्होंने पद्मश्री से अलंकृत दिवंगत छऊ कला पुरोधाओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। पद्मश्री छुटनी महतो की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।


उद्घाटन सत्र के बाद रंगमंच में ग्रामीण कलाकारों ने सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति की।


कार्यक्रम के दौरान रंगमंच में मानभूम छऊ (पुरुलिया छऊ) नृत्य भी देखने को मिला।


एक ही रंगमंच में भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम, कत्थक के अलावे मयूरभंज छऊ सहित विभिन्न नृत्य संगीत का भी दर्शकों ने आनंद उठाया।


यहां लगी पर्यटन मेला का भी आनंद उठाने में लोग मशगूल दिखे। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के प्रभारी निदेशक मृत्युंजय कुमार भी सक्रिय दिखे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post