कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया


सरायकेला: सेवानिवृत्त कारा अधीक्षक, राजनगर प्रखंड प्रमुख सह समाजसेवी सह व्यवसाई और कांग्रेस नेता केपी सोरेन की पत्नी ओलिभ ग्रेस कुल्लू (63) का शनिवार शाम ईलाज के क्रम में रांची मेडिका हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे पिछले करीब दो वर्षों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। उनका ईलाज कोलकाता में चल रहा था। 

उनके निधन से गम्हरिया एवं राजनगर में शोक की लहर है। ओलिभ ग्रेस कुल्लू 2022 के पंचायत चुनाव में प्रमुख एवं मुखिया पदों पर विजयी घोषित हुई थी। बाद में मुखिया का पद रिजाइन किया था। वे अपने पीछे पति व एक लड़का को छोड़ गई हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post