झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपाई सोरेन


 रांची (दीपक कुमार दारोघा) :  राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आखिर झामुमो के वरिष्ठ नेता व सरायकेला विधायक श्री चंपाई सोरेन झारखंड के नए  मुख्यमंत्री बने।
उन्होंने रांची राजभवन दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में पद गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाया।

इसके अलावे वरिष्ठ कांग्रेसी आलमगिरी आलम, आरजेडी  नेता सत्यानंद भोक्ता मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल श्री राधाकृष्णन ने इन्हें भी शपथ दिलाया।
सूत्रों के मुताबिक गठबंधन की ओर से राज्यपाल को 43 विधायकों की सूची सौंपी गयी है। आगामी 5 फरवरी को चंपाई सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post