चाईबासा : कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के छह फरवरी 2024 को खूंटी आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है, सिंहभूम लोकसभा स्तरीय कांग्रेस ईकाई जोर- शोर से जुट गई है। शनिवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में सिंहभूम की सांसद सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमिटी, प०सिंहभूम के पदाधिकारियों तथा प्रकोष्ठ विभाग संगठन के अध्यक्ष / चेयरमैन के साथ एक अति आवश्यक बैठक की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सिंहभूम की सांसद सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खूंटी में छह फरवरी 2024 को राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जगह-जगह पर व्यापक तैयारियां की जा रही है। सांसद श्रीमती कोड़ा ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ा न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा। उन्होंने आगे कहा कि पूरे सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि खूंटी, झारखंड में ऐतिहासिक होने वाला है, जिसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में होगी। बैठक का संचालन कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय और धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस जिला महासचिव राज कुमार रजक ने किया।
बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, यूथ इंटक अध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहाँगीर आलम, जिला कांग्रेस महासचिव बालेमा कुई, मो.सलीम, लियोनार्ड बोदरा, अविनाश कोड़ाह, सचिव जामबी कुदादा, लाल मोहन दास, विश्वनाथ तामसोय, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, कोषाध्यक्ष ललित कर्ण, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, मंजित प्रधान, ईस्माईल सिंह दास, साकारी दोंगो, नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर, अमन महतो, शरण मंडल, राखी सालुजा, राणा बोस, अमीर अंसारी, लवी शर्मा, मनोज सिंह, मो.असलम, अजित कांडेयांग, सुरसेन टोपनो, गोल्डन खान, राकेश सिंह, बच्चन खान, बिगनो रंजन दास, ब्रज मोहन देवगम आदि उपस्थित थे।