कोलहान से झामुमो के कोई एक विधायक ही बनेगें मंत्री

झामुमो के दिपक बिरूवा, निरल पूरती और जोबा मांझी है रेस में, भाड़ी पर सकतें है विधायक, निरल पुरती बन सकते है मंत्री, तीनो विधायक नें किया लॉबिंग तेज


चाईबासा/संतोष वर्मा : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मंत्रीमंडल का विस्तार 16 फरवरी को होना है, और इस बार कोलहान के झामुमो के तीन विधायक चंपाई सोरेन के मंत्रीमंडल में शामिल होने के लिए अपनी अपनी लॉबिंग तेज कर दी है।लेकिन कल्पना सोरेन के बिना सहमति के कोल्हान से कोई विधायक मंत्री नहीं बन सकता है,यह दावा जेएमएम के ही बड़े नेता के द्वारा किया गया है। हेमन्त सोरेन के जेल जाने के बाद से कलपना सोरेन की पुछ बढ़ गई है। 

सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री जोबा मांझी भी कल्पना सोरेन के यहां चंपई सोरेन सरकार में मंत्री बनने के लिए लॉबिंग तेज कर दी है। कल्पना सोरेन कोल्हान से किसी एक विधायक को मंत्री बनाने की सहमति दी है,यह गोपनीय रखा गया है। आवास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नजम अंसारी ने जोबा मांझी को मंत्री बनाने के लिए प्रयास करने की सूचना प्राप्त हो रही है। झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व के हवाले से 16 फरवरी की सुबह में कोल्हान के मझगांव विधानसभा की जनता को अपने विधायक का मंत्री पद मिलने की खुशखबरी मिलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

कोल्हान प्रमंडल में चंपई सोरेन के बाद हेमन्त सोरेन का सबसे ज्यादा नजदीकी विधायक निरल पूर्ति को माना जाता है। हैट्रिक लगाने वाले चाईबासा सदर के विधायक  दीपक बिरूआ और हेमन्त सोरेन के करीबी निरल पूर्ति में से किसी एक पर जेएमएम के कोटा से बनाने की सहमति मिलने की संभावना। कोल्हान से इस बार सिंहभूम जिला में झामुमो के तीन विधायकों में से किसी एक को ही मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post