सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरायकेला पहुंचे एवं नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग द्वारा जीणोद्धार एवं सौंदर्यकृत उत्कलमणि गोपबंधु आदर्श टाउन हॉल भवन का उद्घाटन समारोह में कहा कि आने वाले दिनों में नदी किनारे मरीन ड्राइव (एलिवेटेड कॉरिडोर) बनेगा।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक इस जगह को अलग रूप देने का प्लान है। सरायकेला छऊ कला विश्व प्रसिद्ध है। यूनेस्को ने छऊ कला को इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज घोषित किया है। यहां के मानव जीवन छऊ कला से जुड़ा है। पूर्वजों ने इस जगह को विश्व पटल पर पहचान दिलाया है। आने वाले समय में छऊ कला साहित्य अकादमी बनेगी। उन्होंने सरकार के उपलब्धियां को भी बयां किया।
मौके में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण हुआ। उन्होंने ऑनलाइन 204 योजनाओं का शिलान्यास किया एवं 16 योजनाओं का उद्घाटन किया। कुल 220 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने फीता काटकर टाउन हॉल का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में सांसद गीता कोड़ा, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल, सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी, आम जनता उपस्थित थे।
पूरे कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसपी डॉ विमल कुमार की दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन सक्रिय रही।
VIDEO



