जगन्नाथपुर पंचायत के बोलायडीह से गायब लड़की के परिजन पहुंचे गम्हरिया थाना रो रो कर की ढूंढने की अपील


गम्हरिया : शुक्रवार 22 मार्च को गम्हरिया थाना परिसर में बोलायडीह से बीते 15 मार्च से गायब लड़की के परिजनों एवं अन्य लोग थाना परिसर में आकर अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए रो रो कर लड़की को ढूंढने की अपील करते देखे गए। 


जानकारी देते हुए लापता लड़की की मां ने बताया कि जब लड़की गायब हुई तो गम्हरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूछा गया कि अगर किसी पे शक है तो बताएं तो लापता लड़की की मां ने सुजीत नाम के लड़के पर शक होने की बातें बताई वहीं जब सुजीत से पूछा गया तो उसने किसी अंकित नाम के लड़के का जिक्र किया जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई लेकिन अभी तक लड़की नहीं मिलने से वे लोग काफी ज्यादा दुखी एवं विलाप करते देखे गए। 


जहां लड़wकी के पिता ने कहा कि उन्हें अब यह भी नहीं पता है की लड़की जीवित है या मर चुकी है पूरे मामले को लेकर उन्होंने लड़की की मां ने कहा है कि दो दिनों के अंदर उनकी लड़की मिल जानी चाहिए वहीं लड़की की बुआ ने उसे लाल बिल्डिंग चौराहे के पास देखने का दावा भी किया है। लड़की का नाम राधिका कुमारी बताया गया है जिसकी एक तस्वीर भी जारी की गई है।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post