कुचाई से शादी में चिटिंंगदा जा रही मैक्स पिकअप टेबो घाटी के पास पलटी एक की मौत, दर्जनो घायल, घायलों को देखने पहूंची सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, चिकित्सकों को दिया बेहतर ईलाज करने का निर्देश


चाईबासा : गुरुवार को चक्रधरपुर -रांची मुख्य मार्ग पर टेबो घाटी के चिटिंगदा गांव के पास एक मैक्स पिकअप पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। दुर्घटना के शिकार सभी लोग कुचाई प्रखंड के रेलोंग गांव के निवासी थे जो शादी समारोह में टेबो जा रहे थे।दुर्घटना के बाद सभी जख्मी लोगों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुचाई प्रखंड के रेलोंग गांव के दर्जनों की संख्या में लोग शादी समारोह में शामिल होने टेबो जा रहे थे।इसी दौरान एनएच 75 पर टेबो घाटी के चिटिंगदा गांव के पास उनकी मैक्स पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई।


इस दुर्घटना में रेलोंग गांव के 55 वर्षीय लुकेश कर्मा की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह मैक्स पिकअप वाहन में सवार होकर कुचाई प्रखंड के रेलोंग गांव निवासी नागी कर्मा (30) कैरी कर्मा (45), माटे कर्मा (50), बिरसा कर्मा (20), सूरज कर्मा (25), निमी कर्मा (23), जोगो कर्मा (15), बुधनी कर्मा (18), साधो कर्मा (20), गुड्डु कर्मा, जुबनी कर्मा, रानी कर्मा, बुधनी कर्मा, फुलमनी कर्मा, बुरधा टुटी, मांगरी कर्मा समेत तीन दर्जनों से अधिक लोग टेबो निवासी जोगो मुंडा के घर शादी समारोह में जा रहे थे।


इस दौरान टेबो घाटी के चिटिंगदा गांव के पास मैक्स पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कराइकेला थाना को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची एवं सभी घायलों को घटनास्थल से उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।


अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा की टीम ने गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि हल्की चोट वाले लागा का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार चल रहा है।बताया जाता है कि मैक्स पिकअप वाहन में तीन दर्जन से अधिक लोग सवार थे।


वाहन में अधिक लोड होने के कारण टेबो घाटी के चिटिंगदा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।इधर घटना की सूचना पर समाजसेवी सदानंद होता, दिनेश जेना, सहदेव मुंडा, वेद प्रकाश दास आदि पहुंचे. जहां उन्होंने सभी घायलों की वाहन से उतरने और इलाज कराने में मदद की।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post