कोल्हान में झामुमो की पकड़ और हेमन्त सोरेन की लहर में सोना राम देवगम लोकसभा की तैयारी में जुटे


चाईबासा/संतोष वर्मा : झारखंड राज्य के इस लोकसभा चुनाव में सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए महागठबंधन दल का प्रत्याशी का चयन प्रकिया में भारी विलम्ब होने का लाभ भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को मिलना स्वाभाविक माना जा रहा है।गीता कोड़ा का कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा का दामन थामने और भाजपा का टिकट मिलने के बाद से कांग्रेस पार्टी में खासकर जिला कांग्रेस कमेटी में निराशा और हताशा का वातावरण देखने को मिल रहा है। गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद जेएमएम अपना प्रत्याशी बनाए जाने पर पूरी तरह से तैयारी कर लेने की चर्चा है। झामुमो जिला कमिटी ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए सुखराम उरांव, दीपक बिरुआ, निरल पूर्ति और सोना राम देवगम के नाम केन्द्रीय कमिटी को भेज दिया है।

सूत्रों की माने तो निरल पूर्ति और दीपक बिरुआ चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं,इस लिए सोना राम देवगम को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। सोना राम देवगम हो जाती के आदिवासी हैं, इसलिए हो कॉन्डिडेट के रूप में सोना राम फिट बैठता नज़र आ रहे हैं। सुखराम उरांव हो जाति के नहीं होने के कारण केंद्रीय कमिटी श्री उरांव पर दांव नहीं लगाना चाहती है।जिला में झामुमो का पकड़ होने मंत्री होना, साथ ही इसी लोकसभा में मुख्यमंत्री का होना राजनीतिक रूप से बड़ी बात है। आज के राजनीतिक वातावरण में भाजपा को टक्कर देने खासकर गीता कोड़ा को मात देने के लिए झामुमो का ही प्रत्याशी टक्कर और सामना कर सकता है।

सूत्रों की माने तो सोना राम देवगम लोकसभा लड़ने की हामी भर दी है। कोल्हान में झामुमो की पकड़ और हेमन्त सोरेन की लहर में सोना राम देवगम लोकसभा की तैयारी में जुट गए हैं। झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व सिंहभूम लोकसभा में हो जाति के नेता को ही प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है।सिंहभूम लोकसभा में ही मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ का विधानसभा क्षेत्र है।

हलांकि सिंहभूम लोकसभा सिट कांग्रेस की परपरागत सिट है और 1957 से 2019 तक में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का ही बोलबाला रहा है। केवल एक बार झामुमो जीत पाई है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के ओर से पांच नेताओं नें टिकट की दावेदारी के लिए दिल्ली में बैठे है। हलांकि अभी तक टिकट किससे मिलेगी यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन अंदर ही अंदर तेयारी चल रही है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post