भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की हुई विशेष बैठक

गीता कोड़ा ने कहा कि देश को विकास की गति मोदी जी ने दिया, सबकी चिंता करने वाले मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपका साथ हमे चाहिए


चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संसदीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विशेष बैठक जिला अध्य्क्ष श्रीमती दुर्गावती बोइपाई की अध्य्क्षता में हुई। बैठक में पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर वन्दे मातरम गीत गाया गया। लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने देश की महिलाओं को के लिए अनेकों जनउपयोगी कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर महिलाओं को सम्मान दिये, जिसमे से महिलाओं के लिए मुफ्त मे शौचालय-इज्जत घर निर्माण करवाये, खाना बनाने के लिए गैस कनेक्शन दिये, महिलाओं को रोजगार देकर स्वालंबी बनाये, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलवाकर उनका जीवन सुरक्षित किये, 33 प्रतिशत का आरक्षण चुनावों में देने का बिल पारित करवाये, इस प्रकार के अनेक योजनाये दिए जो पूर्व के 70 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नही दिया।


भारत देश को विकसित करने के लिए आम जनता से मोदी गारंटी कार्यक्रम के तहत सुझाव भी मांग रहें हैं। गीता ने कहा कि हमारे पार्टी की प्रत्यासी सांसद गीता कोड़ा एक महिला प्रत्यासी हैं, हम सभी कार्यकर्ता सुनियोजित ढंग से इन्हें जीत दिलवाने के लिये घर घर जाकर प्रचार कर भारी मतों से गीता कोड़ा को बिजय दिलाकर सिंहभूम लोकसभा से एक कमल फूल मोदीजी को समर्पित करने का संकल्प लेतें हैं। मंच संचालन महामंत्री पुतुल पूर्ती ने, धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सिमा कुमारी ने किया।

बैठक में कोल्हान प्रभारी सुमन गागराई, जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, नगर परिसद की पूर्व चेयरपर्सन नीला नाग, पूर्व जिला अध्य्क्ष सुकमती बिरुवा, ललिता कोडा, लक्ष्मी पिंगवा, मीना महतो, देवी मैत्रा, हेमंती विश्वकर्मा, मधुलिका कुमारी, बिनोदिनी बानरा सहित कार्यसमिति की सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post