चाईबासा : कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो 14 राज्य 85 जिले 67 दिन 67 सौ किलोमीटर की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला से लक्ष्मण हासदा जी व सह यात्री अनामिका सरकार जी ने सफलतापूर्वक यात्रा को पूरा कर आज चाईबासा पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम की ओर से कांग्रेस भवन चाईबासा में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास जी की अगुवाई में एक भव्य समारोह का आयोजन कर भव्य तरीके से फूल माला व अंगवस्त्र देकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
बता दें यह यात्रा मणिपुर से आरंभ होकर नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, आसाम, बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र में सम्पन्न हुई।
इस यात्रा में शामिल लक्ष्मण हासदा जी झारखण्ड की ओर से तिरंगा झंडा का नेतृत्व सेवादल के रूप में किया जो पूरे झारखंड प्रदेश के लिए गौरव की बात है । आगे और भी बता दें इस यात्रा के पूर्व भी उन्होंने आजादी गौरव यात्रा - 12
