जादूगोड़ा : आर्थिक बोझ व मानसिक तनाव से जूझ रहे यूसील कर्मी संग्राम सिंह ( 52) ने आज बृहस्पतिवार को अंत में मौत को गले लगा लिया व सुबह 9 .१५ बजे टाटा_खड़गपुर खंड पर स्थित राखा माइंस रेलवे ट्रेन के समक्ष ट्रेन से कट कर कर अपनी इह_लीला समाप्त कर ली। मृतक यूसीलकर्मी संग्राम सिंह ( 52) कंपनी की महुलडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में एसटी एमटी चालक था।उनके पिता नायक सिंह भी कंपनी से सेवानिवृत कर्मचारी रहे है।
घटना के बाबत बताया जाता है की संग्राम सिंह आर्थिक बोझ के तले दबा हुआ था जिसकी वजह से अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिससे तंग आकर आज सुबह 9.१५ मिनट पर टाटा से खड़गपुर जा रही लोकल ट्रेन जैसे ही लिपि घुटू गांव (राखा माइंस रेलवे) के समक्ष पहुंची दौड़ कर घूस गया।
इस हादसे में उसकी शव क्षत _ विक्षत हो गया व घटना स्थल पर ही मौत हो गई।शव की पहचान उसकी पत्नी ने की।
