कांग्रेसियों ने केंद्रीय रेल मंत्री का पुतला दहन किया

रेल मंत्री  मृतकों और घायलों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दे - प्रीतम बांकिरा


चक्रधरपुर: पवन चौक में कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में रेल मंत्री का पुतला दहन किया। युवा जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम से लौह अयस्क ढुलाई कर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा रही है इसके बावजूद में यहां रेलवे की मूलभूत सुविधाएं जीरो बट्टा सन्नाटा है। रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है। इसलिए पिछले 13 दिनों में लगभग 8 रेल हादसे हो चुके हैं। 

भाजपा सरकार ने देश की जनता को खतरे में डालने का काम किया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि हादसे में मृतक और घायलों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिया जाए।

इस मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर चंदन कुमार राय, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, प्रदेश सचिव सुरेश संवैया, प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, मंडल अध्यक्ष पोंडेराम सामड, सापू मंडल, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, अनुप्रिया सोय, प्रखंड अध्यक्ष साहेब हेंब्रोम, जर्मन बोदरा, अजय सामड, संदीप महतो, जावेद मंगल जामुदा सन्नी पाट पिंगुवा, जयसिंह बोदरा अमित मुखी, राजेश, लल्ले नायक, सोमाय पुरती, गोपाल पुरती, बंदगांव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शीतल फुर्ती सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post