चाईबासा/संतोष वर्मा: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें मंगलवार को झारखंड राज्य का संभावित चल रहे अंतिम विधानसभा मानसुन सत्र के तीसरे दिन शुन्यकाल में विधायक सोनाराम सिंकु नें बिधानसभा के पटल पर डुब क्षेत्र के 124 ग्राम के ग्रामीणों की आवाज बन ईचा खरकई डैम का निविदा को रद्द करने सरकार से मांग किया है।ज्ञात हो की पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसांवा जिले के डुब क्षेत्र में बन रहे ईचा खरकाई डैम को रद्द करने की मांग को लेकर ग्रामीण द्वारा कई वर्षो से बिरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन झारखंड सरकार इस योजना को रद्द नहीं कर रही जिसके कारण डुब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी मामले को लेकर क्षेत्र के 124 गांव के ग्रामिणों की आवाज बन कर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ईचा खरकाई डैम का निविदा रद्द करने की मांग बिधानसभा के सदन में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रख कर सरकार से उक्त योजना को रद्द करने की मांग किया है।
सदन में सोनाराम सिंकु नें कहा की पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावाँ जिले में बनाए जा रहे ईचा खरकई बांध के बनने से 124 ग्राम के जनजातीय समुदाय विस्थापित हो जायेंगे। जिसे 32 जनजाति समूह हो, संथाल मुण्डा, भूमिज आदि जनजातीय समुदाय विलुप्त हो जायेंगे। इनकी पूजा स्थल, धार्मिक स्थल, देशाऊली, सरना स्थल. संस्कृति भाषा, धार्मिक पहचान, परम्परागत रीति रिवाज के प्रति उनकी श्रद्धा, अस्था पर उनके पूर्वजों एंव परम्परागत सामाजिक संगठनों पर सीधे प्रभाव पड़ेगा तथा जनजतीय समुदाय विकास की मुख्य धारा से वंचित हो जायेंगे। अतः ईचा खरकई बांध का निविदा रद्द करने हेतु सदन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूँ।