नक्सलियों द्वारा पुलिस को उड़ाने के लिए रची थी साजिश लगाया था 3 केजी का आईईडी बम जवानों ने किया आईईडी बम बरामद कर किया नष्ट


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार चलाई जा रही सर्च ऑपरेशन के दौरान चाईबासा पुलिस को मिल रही लगातार सफलता। इसी क्रम में नक्सलियों के द्वारा आईईडी लगाकर पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइड़ा से हेसपी जाने वाले मार्ग पर लगाया था। जिसे पुलिस जवानों के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक आईडी बरबाद कर लिया है।

ज्ञात हो कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइड़ा से हेसपी जाने वाले मार्ग में पुलिस जवानों के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा पूर्व के दिनों में लगाये गए लगभग एक 5 किलो आईडी (IED) बरामद किया है। जिसे एसओपी का पालन करते हुए बीडीडीएस टीम ने बरामद आईईडी को उसी स्थान पर विनष्ट कर दिया। इधर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के द्वारा पूर्व के दिनों में एक आईडी लगाया गया था। जिसे सतर्कता बढ़ाते हुए जवानों ने बरामद कर लिया है।

पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 10 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

अभियान के दौरान शुक्रवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम मेरालगड़ा के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगीः

 03 KG का 01 I.E.D.

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post