मंत्री दीपक बिरूवा के प्रतिनिधि राजा राम गुप्ता को रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) द्वारा किया गया सम्मानित


चाईबासा: रौनियार वैश्य संघ(गुप्ता समाज) चाईबासा द्वारा स्थानीय कैफेटेरिया में कार्यक्रम आयोजित कर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं परिवहन विभाग के माननीय मंत्री श्री दीपक बिरूवा द्वारा अधिवक्ता राजाराम गुप्ता को प्रतिनिधि बनाए जाने पर शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वही संघ द्वारा मंत्री श्री दीपक बिरूवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजाराम गुप्ता द्वारा काफी लंबे समय से सामाजिक कार्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। श्री गुप्ता वृद्ध, असहायों व जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहते हैं। संघ के सभी सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष जयदीप प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकिशोर साहू, मनीष कुमार गुप्ता, सचिव महावीर प्रसाद राम, संयुक्त सचिव संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष छोटू लाल गुप्ता के अलावा कन्हैया लाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता,रामजन्म गुप्ता, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, जय गुप्ता, दीपक गुप्ता बंटी गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, संतोष गुप्ता के अलावा संघ के सदस्य गण मौजूद थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post