मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडूंगी मे भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन हुआ संपन्न

मधु कोड़ा ने कहा कि आज समय आ गया है, हमसभी को मिलकर इन्हें उखाड़ फेंकना है, और इनके करतूतों के बारे में भोले भाले जनता को बताने का

आगामी विधानसभा को लेकर जनसभा को किया गया सम्बोधित

कहा झामुमो ने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया हैः बड़कुंवर 


चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्य्क्ष संजय पांडे की अध्य्क्षता में मझगाँव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सह बिजय संकल्प सभा कुमारडूंगी वन विश्रामागार में हुई।बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान शामिल हुए। उन्होंने सभी मंडलों के 10 बूथों के बूथ अद्यक्षों के साथ समिति के सदस्यों को पसरी का अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर  कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, आप सभी कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत और लग्न से ही पार्टी चुनाव  जीतती है, यह अलग बात है कि लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले ग्रामीण आदिवासी जनता को झूठ का प्रपंच फैला कर, गुमराह कर भोली भाली जनता को बरगला कर मत हासिल किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों की सच्ची हितैसी है, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने  झारखंड अलग राज्य बनवा कर दिया।


देश मे एक आदिवासी महिला को देश के सरवोच्च गरिमामयी राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बैठाया, आदिवासियों के विकास के लिये स्लग मंत्रालय बनवाया, भगवान बीस मुंडा जी के जयंती को पूरे देश मे गौरव दिवस घोषित किया, ऐसे अनेकों कार्य भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी बहन भाइयों के लिए किया। जिससे घबड़ा कर विरोधियों ने संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने की भ्रामक झूठ फैलाकर जनता को गुमराह किया। आपसभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के कल्याणकारी योजनाओं और इनके झूठ के बसर जनता को बतावें, जिससे कि हम विधानसभा चुनाव में मझगांव सभा से एक कमल खिलाकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनावें, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन से लग जाये।


पूर्व सांसद गीता कोडा ने कहा कि मझगांव विधानसभा के विधस्यक ने इस क्षेत्र में जनता के विकास पर कोई केसरी नही किया। गरीब आदिवासियों को उकसा कर केवल बालू चोरी करवा रहें है, और प्रशासन द्वारा पड़े जाने पर उन्हें छुड़वाने का कोई प्रयास तक नही करते, आज पूरा क्षेत्र समस्यओं से भरा हुआ है, लोग मूलभूत समस्या में उलझे नारकीय जीवन बिताने पर मजबूर हैं, जनता गुलामों की तरह जीवन बिता रहें हैं, और ये लोग सरकारी योजनाओं में लूट की खुल्ली गंगा बहाने में ब्यस्त हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि आज समय आ गया है, हमसभी को मिलकर  इन्हें उखाड़ फेंकना है, इनके करतूतों के बारे भोले भाले जनता बताना है, जिसके लिए मधु कोड़ा 24 घंटे आपके साथ खड़ा है।


पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाद्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले झूठे वादे कर, 5 लाख युवा को रोजगार देने,बेरोजगारी भत्ता देने, शिक्षकों को परमानेंट करने जैसे प्रपंच रचकर चुनाव जीता, पर सब भारतीय जनता पार्टी उनखे पाखंडी खेलीं का पोल खोलेगी औऱ आनेवाले विधान सभा चुनाव में मझगांव विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को पराजित करेगी,जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता तैयार हो जायँ, मैं आज ही जीत का शंखनाद यह से करता हूँ।

सभा को भूषण पॉट पिंगुवा, अनिल बिरुली, कार्यक्रम प्रभारी जिला परिसद सदस्य लनकेश्वर तामसोय ने भी सम्बोधित किया। सभा ने मंडल अध्य्क्ष गुरुचरण बांकिरा, नारायण हेम्ब्रम, सुकलाल चातर, अशोक पिंगुवा, अभिजीत गागराई, के अलावे कई कायकर्ता उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post