स्कूल में उपभोक्ता न्यायालय के सदस्य और कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ता जागरूकता अभियान, प्राचार्य व शिक्षकों का सहयोग, बच्चे हुए संतुष्ट


चाईबासा: संत जेवियर स्कूल, लुपुंगगुट, चाईबासा में उपभोक्ता न्यायालय के सदस्य तथा कर्मचारियों द्वारा एक विशेष उपभोक्ता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस महत्वपूर्ण अभियान में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


उपभोक्ता न्यायालय के सदस्य महोदय ने उपभोक्ता अधिकारों की महत्ता और उनके संरक्षण के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कैसे जागरूकता और सही जानकारी उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी और अन्य समस्याओं से बचा सकती है। सदस्य महोदय ने विभिन्न उदाहरणों और घटनाओं के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों के महत्व को समझाया। इसके बाद, शिक्षकों भी खराब सड़क पर टोल टैक्स देने से संबन्धित प्रश्न भी किए जिसका संतोषजनक जवाब उपभोकता न्यायालाय के सदस्य द्वारा दिया गया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम से प्राप्त जानकारी को बेहद महत्वपूर्ण बताया और ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया।


उन्होंने कहा कि इस अभियान ने उन्हें न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें जिम्मेदार उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित भी किया।

विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने इस अभियान की सफलता के लिए सदस्य महोदय तथा अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यार्थियों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे उनके लिए बेहद लाभदायक बताया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post