सरायकेला: दो सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया हड़ताल


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले सरायकेला खरसावां जिला के पंचायत सचिवों ने दो सूत्री मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया अनिश्चितकालीन हड़ताल। झारखंड सरकार के द्वारा संचालित तमाम विकास योजना को धरातल में उतारने का दायित्व पंचायत सचिवों के कंधों पर है। चंद महीने के बाद विधानसभा चुनाव होगी। मगर पंचायत सचिव इन दोनों हड़ताल में जुटे हुए हैं।


उक्त संघ के जिला सचिव अशोक कुमार महतो ने बताया कि झारखंड सरकार से दो सूत्री मांगे हैं। कहा की मूल ग्रेड पे 2400/- रुपए किया जाए। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर 25% में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर दिया जाए। आरक्षित 25 प्रतिशत पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थान भरा जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह बडाईक ने पहले ही इस मांग के संबंध में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कर चुके हैं।

पिछले 27 अगस्त से झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आवाह्न पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। 
मौके में सविता उरांव, गणेश पडिहारी, आदित्य कुमार सहित काफी संख्या में पंचायत सचिव हड़ताल में बैठे रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post