चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुण्डी थाना काडं संख्या 21/24 दिनांक 28.07.2024 धारा 309 (4) BNS के शिकायतकर्ता गुरु गोप उम्र 30 वर्ष, पिता रासीका गोप, ग्राम मालुका कुदार साई, थाना जगन्नाथपुर, नोवामुण्डी टाटा स्टील से काम करके अपने घर जा रहे थे की समय करीब 07.30 बजे शाम को नोवामुण्डी थाना अन्तर्गत ग्राम लोकेसाई कुटीबुरु, के पास एक सफेद रंग के अपाची बाईक से तीन व्यक्ति सवार होकर शिकायतकर्ता को ओवरटेक कर चाकु का भय दिखाकर स्कुटी न0- JH06M- 7918 एवं मोबाईल न0-9508206082 को लुट कर चलते बने।
नोवामुण्डी थाना कांड संख्या 22/24 दिनांक 29.07.2024 धारा 309 (6) BNS के शिकायतकर्ता कैराय, पे० स्व० मंगल सिंह कैराय, ग्राम उइसिया, थाना नोवामुण्डी, जिला – चाईबासा वर्तमान नोवामुण्डी बाजार में शिशु विद्या मंदीर के बगल तिलक के मकान में किरायेदार शिकायतकर्ता दि0- 29.07.2024 को सुबह 04.10 बजे काम करके अपने भाई के स्कुटी JH06J8590 से अपने घर उइसिया से जा रहा थे, की समय करीब 04.40 बजे माने सिंह के पेट्रोल पम्प से आगे एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर आये और भुजाली से शिका0 के माथे में मार कर बुरी तरह से घायल करके 09 हजार रुपया छीन लिया तथा स्कुटी को लुटने का प्रयास करने लगा परंतु नही ले जा सकें पर स्कुटी का चाबी लुट कर भाग गये ।
किरीबुरु थाना कांड संख्या 20/24 दिनांक 31.07.2024 धारा 309 (6) BNS के शिकायतकर्ता कांडे हेम्ब्रम पे0- सोंगा हेम्ब्रम, ग्राम-टटीबा गुमानसाई, थाना- किरीबुरु, जिला- चाईबासा दि0 – 30.7.24 को समय करीब 06.30 बजे शाम को बोलानी उड़िसा से जरुरी काम करके अपने मोटर साईकिल JH06L5693 से अपने घर वापस आ रहे थे की किरीबुरू थाना अन्तर्गत बल्काबुरु जंगल पटासरजोम्हा चौक के पास पहुँचे की काले तीन व्यक्ति मोटर साईकिल पर सवार होकर शिकार्यकर्ता के पिठ में टंगा बैंग को खिच कर गिरा दिये और दऊली से मार कर बुरी तरह से जख्मी करके उक्त मोटर साईकिल, 2350/- रुपया एवं मोबाईल लुट लिये।
उक्त घटित घटना के त्वारित उद्भेजन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया एवं उड़िसा पुलिस के साथ संयुक्त छापामारी करते हुए कांड में लुटे गये वाहनो को बरामद किया गया एवं छापामारी के दौरान। मोहम्मद शैफुला उर्फ मो0 सैफ उम्र करीब 22 वर्ष पिता मो0 सईद इरफान पता अलीनगर, टिकारी रोड, थाना मुफ्फसिल, जिला औरंगाबाद बिहार वर्तमान पता कोयडा राजेश मिस्त्री गैरेज, थाना कोयडा, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा अभिमन्यु प्रधान उम्र 25 वर्ष पिता कमल कृष्णा प्रधान पता भुंजो कॉलोनी वार्ड न008, थाना बड़बिल, जिला क्योंझर को गिरफ्तार किया गया।
सामानो की बरामदगी
1. एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन
2. एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन
3. होंडा मोटरसाइकिल न० JH06L5693
4. स्कूटी न0 JH06M7918
अपराधिक इतिहास-
1. नोवामुण्डी थाना कार्ड संख्या 21/24 दिनांक 28.07.2024 धारा 309 (4) BNS
2. नोवामुण्डी थाना कांड संख्या 22/24 दिनांक 29.07.2024 धारा 309 (6) BNS
3. किरीबुरू थाना कांड संख्या 20/24 दिनांक 31.07.2024 धारा 309 (6) BNS
4. जोड़ा (उडिसा) थाना कांड संख्या 218/24 धारा 309 (4) BNS
5. बम्बरी (उडिसा) थाना कांड संख्या 193/ 24 धारा 309 (6) BNS
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु, किरीबुरु अंचल, नोवामुण्डी अंचल, थाना प्रभारी किरीबुरु, थाना प्रभारी नोवामुण्डी, दिलीप मांझी, पूर्णिमा कुमारी, नोवामुण्डी, किरीबुरू थाना सशस्त्र बल शामिल थे।