सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित उत्कलमणि गोपबंधु दास आदर्श टाउन हॉल में यूनाइटेड ट्रैक सिंगर सीनी द्वारा मशहूर गायक किशोर कुमार की 95 वीं जयंती में "द मूड ऑफ किशोर कुमार" नाइट आयोजित।
उक्त कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने मनमोहक गीत संगीत का रसास्वादान किया। इससे पहले मुख्य अतिथि सरायकेला खरसावां जिला के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार एवं अतिथियों ने केक काटी एवं अमर गायक किशोर कुमार की जयंती को यादगार बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत ओड़िया भजन के साथ हुई। किशोर कुमार की यादों को समेटे गायक पंचू कुमार ने "अगर तुम ना होते" की गीत से संगीत प्रेमियों के दिल को छूने की कोशिश की। जबकि अनिल सुरेन ने "मेरे नैना सावन भादो" की गीत से किशोर कुमार की गायकी को ताजा किया। रोशन लाल ने स्वाती के साथ "तेरे मेरे मिलन की ये रैना" गीत को आवाज दी। यूं कहें की संस्था के कलाकारों ने अपने मनमोहक आवाज से अमर गायक किशोर कुमार की गायकी को ताजा किया। और उनके कृतित्व को याद किया।
एंकर मयंक सेकसेरिया अपनी बेहतरीन एंकरिंग से संगीत प्रेमियों की महफिल को उत्साहित करने में सक्रिय रहे। उन्होंने एंकरिंग के दौरान बताया कि किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा में हुई थी। 13 अगस्त 1987 को मुंबई में उनका देहांत हुआ। अमर गायक के कृतित्व को उन्होंने बयां किया।
अधिवक्ता जलेश कवि ने कहा कि कार्यक्रम ख़ास रहा। कलाकारों का कृतित्व ही उन्हें अमर करता है। यूनाइटेड ट्रैक सिंगर का प्रयास सराहनीय है।
कार्यक्रम में अनिल सुरेन, पंचू, रोशन, तुलसी कुंभकार, प्रिया महाश्वेता, रूबी जेना, दीपा कुमारी आदि ने संगीत की महफिल को ताजगी से भर दी। भीम सिंह कुदादा, राजकुमार, राजेश सुरेन आदि कार्यक्रम में सक्रिय दिखे। संगीत प्रेमी देर रात तक मनमोहक गीत संगीत का आनंद उठाने में मशगूल दिखे।