झारखंड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान हेतु सरायकेला आंगनबाड़ी क्षेत्र के कैंप में आवेदन के लिए पहुंची महिलाएं घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौटी


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: जिला मुख्यालय सरायकेला में झारखंड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना हेतु 21 वर्ष से 50 वर्ष तक के महिलाएं अपने आंगनबाड़ी क्षेत्र स्थित कैंप में आवेदन लिए पहुंचे और घंटों इंतजार के बाद सर्वर डाउन के कारण बैरंग घर लौटे।

दिन भर इंतजार के बाद भी लोग सर्वर डाउन की वजह से वेबसाइट नहीं खुलने के कारण आवेदन करने से वंचित रहे।


उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने शुक्रवार को ही समाहरणालय परिसर से झारखंड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना से संबंधित जागरूकता रथ को क्षेत्र में रवाना किया था। तब से आंगनबाड़ी क्षेत्र में काफी चहल-पहल शुरू हुई। लोग अपने हक अधिकार के लिए आंगनबाड़ी क्षेत्र की ओर रुख किये। आवेदन फार्म के लिए  महिलाएं आंगनबाड़ी पहुंचे।


लोगों का रुख को देखते हुए हाट रोड आंगनबाड़ी केंद्र( कोड संख्या 68) पहुंचने पर यह नजारा देखने को मिला। महिला व बच्चों की स्वास्थ्य पोषण सुरक्षा के लिए बनी आंगनबाड़ी केंद्र खुद अपने सुरक्षा से वंचित है। चारों ओर झाड़ी उग गया है। आंगनबाड़ी तक पहुंचाने के लिए सही रास्ता भी नहीं है। इस संबंध में सेविका संगीता साव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की चाहर दीवारी निर्माण एवं समस्या के संबंध में संबंधित पदाधिकारी को ध्यान आकृष्ट किया गया है। जो भी हो आंगनबाड़ी केंद्र अपने हाल से ही परेशान है।


इसी आंगनबाड़ी केंद्र के हंसाहुड़ी विद्यालय में लगी कैंप में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महिलाएं आवेदन लिए पहुंचे। महिलाएं घंटों इंतजार करते रहे। इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, सीटी मैनेजर सुमित रंजन के अलावे विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य भी पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया। आखिर वेबसाइट नहीं खुली। सर्वर डाउन रही। लोग निराश लौटे। बताया गया कि महिलाओं के लिए आगे भी कैंप जारी रहेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post