पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सर्वे में विधानसभा प्रत्याशी की लिस्ट में सबसे ऊपर सोना, और शुनिल सिरका का नाम

चंपई सोरेन ने कोल्हान में भाजपा को विधानसभा चुनाव में युवा प्रत्याशी का चयन करना शुरू कर दिया है

चुनाव से पहले जेएमएम का कुछ विधायक बदल सकते है पाला हो सकते है भाजपा में शामिल


चाईबासा/संतोष वर्मा: कोलहान टाईगर सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ती मोर्चा से भाजपा में शामिल होते ही चंपई सोरेन ने कोल्हान में जेएमएम को मात देने की रणनीति तैयार कर ली है। इधर ख़बर है कि चंपई सोरेन ने कोल्हान में भाजपा को विधानसभा चुनाव में युवा प्रत्याशी का चयन करना शुरू कर दिया है। हां जेएमएम के युवा कद्दावर जुझारू और आंदोलनकारी जैसे नेता, कार्यकर्ता पर चंपई की नजर है।

चाईबासा विधानसभा से सबसे ऊपर जेएमएम के जिला सचिव सोना राम देवगम का नाम हैतो वहीं मझगाँव विधानसभा से जेएमएम के वरिष्ट नेता और ग्रामीण संवेदक संघ के मुखिया गसुनील सिरका का नाम प्राथमिकता सुची में दर्ज है। चक्रधरपुर विधानसभा में भाजपा नेता सह जेएमएम के पूर्व विधायक शशी भूषण समद के साथ साथ विजय गगराई को प्रत्याशी सुची में रखा गया है। मनोहरपुर विधानसभा में बिरसा मुंडा के साथ साथ जदयू के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा पर भी पार्टी अपना प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है।

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र को चंपई सोरेन ने कोड़ा दंपति के लिए छोड़ रखा है। सूत्रों की माने तो कोल्हान में टिकट बंटवारा का जिम्मा चंपई सोरेन पर है, इस लिए एक रणनीति के तहत सालों से जेएमएम में रह रहे नेता और कार्यकर्ता भाजपा से प्रत्याशी बना कर जेएमएम के वोट बैंक पर सेंधमारी करने की योजना बनाई गई है।

सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव से ठिक पहले वर्तमान विधायक का पाला बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है, सुखराम उरांव अपने आप को जेएमएम में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। विजय गगराई के बढ़ते प्रभाव, और बागी कंडीडेट होने की चर्चा से काफी घबराए हुए हैं।

वहीं एक रणनीति के तहत जेएमएम के जुझारू नेता और कार्यकर्ता को चंपई सोरेन भाजपा से प्रत्याशी बनायेंगे। चक्रधरपुर से समद के आलावा विजय गगराई पर चंपाई सोरेन की नज़र है। मनोहरपुर से बिरसा मुंडा के साथ साथ जदयू के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा पर चंपई सोरेन की सर्वे टीम ने अनुशंसा किए जाने की सूचना। जेएमएम से भाजपा में शामिल होते ही चंपई सोरेन ने कोल्हान में जेएमएम को मात देने की रणनीति तैयार कर ली है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post