चाईबासा पिल्लई हाॅल चाईबासा में पुलिस के द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला से कुल 132 शिकायत प्राप्त हुए, जिसे सबंधित थाना प्रभारी, पदाधिकारी को सौंपा गया


चाईबासा: महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में जिला स्तर पर "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" पिल्लाई हॉल, चाईबासा में आयोजित किया गया।


उक्त कार्यक्रम में मॉनिटरिंग हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार मनोज रतन चौथे (भा०पु०से०), पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा उपस्थित रहे। साथ ही कुलदीप चौधरी (भा०प्र०से०), उपायुक्त, घ पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं  आशुतोष शेखर (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर/जगन्नाथपुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


"जन शिकायत समाधान कार्यक्रम" का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित तथा "जन शिकायत समाधान का प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रखाना कर किया गया तत्पश्चात् विभिन्न विषयों पर जागरूकता हेतु चर्चा की गई।




पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा/विशिष्ट अतिथि उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा महोदय द्वारा भी आमजनों को सम्बोधन के पश्चात् शिकातयों की सुनवाई एवं पंजीकरण आरंभ किया गया।


कार्यक्रम में समस्त चाईबासा जिला से कुल 132 शिकायत प्राप्त हुए, जिनका पंजीकरण करते हुए प्राप्ति रसीद दिया गया तथा त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पिल्लाई हॉल, चाईबासा में जन शिकायतों का पंजीकरण हेतु 04 स्टॉल लगाये गये।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post