सरायकेला खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने भी पार्टी पदाधिकारियों को जागरूक करने का किया प्रयास


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व सरायकेला खरसावां जिला भाजपा अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने सरायकेला पार्टी कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की और दिए आवश्यक दिशा निर्देश।


इससे पहले बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया। श्री मुंडा ने कहा कि मईया योजना से झारखंड के हेमंत सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है।


उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की कार्यकाल वित्तीय वर्ष 2019-20 से शुरू हुई। इस हिसाब से मईया योजना के लाभुकों को साठ हजार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सरकार ने शिक्षित युवा बेरोजगार, किसान को भी ठगने का काम किया है। ऐसे मुद्दे को लेकर गांव-गांव में पार्टी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करें। 


बैठक में पूर्व सांसद गीता कोड़ा, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा नेता गणेश महाली, रमेश हांसदा भी उपस्थित थे।


कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में काफी चहल-पहल रहा। भाजपा के राजकुमार सिंह, सुमित चौधरी, बद्रीनारायण, मनोज महतो सहित मंडल अध्यक्ष, मंत्री बैठक में उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post