सरायकेला से चंपाई, ईचागढ़ से सविता एवं खरसांवा से दशरथ ने जीता विधानसभा चुनाव


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव की तीन सीट के लिए सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय स्थित काशी साहू कॉलेज परिसर मतगणना केंद्र में हुई मतगणना के बाद सरायकेला विधानसभा सीट से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, खरसावां सीट से दशरथ गागराई  एवं ईचागढ़ सीट से सविता महतो जीते।
जानकारी के मुताबिक सरायकेला विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार चंपाई सोरेन को 1,19,379 वोट मिला। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार गणेश महाली को 98,932 वोट मिला।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार प्रेम मार्डी को 40,056 वोट मिला।
विजयी भाजपा उम्मीदवार चंपाई सोरेन को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

 इधर मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा की जीत के खुशी में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

दूसरी ओर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फिर परचम लहराया। झामुमो उम्मीदवार सविता महतो को 77,552 वोट मिला और वह चुनाव जीते। आजसु उम्मीदवार हरेलाल महतो को 51029 वोट मिला। वह दूसरे स्थान पर रहे। विजेता सविता महतो को संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।


खरसांवा विधानसभा सीट में भी लोगों की नजर रही। इस सीट में भाजपा उम्मीदवार सोनाराम बोदरा को 53,157 वोट मिला। जबकि झामुमो उम्मीदवार दशरथ गागराई ने जीत की हैट्रिक लगाई। उम्मीदवार दशरथ गागराई को 85,772 वोट मिला।


निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के दिशा निर्देश में सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था था। मतदान केंद्र के बाहर विभिन्न पार्टी कार्यकर्ता, आम जनता में उल्लास का माहौल रहा।




Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post